फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Livestock left on the road...danger of accident

Budaun News: सड़क पर छुट्टा पशुओं का बसेरा... हादसे की आशंका

Fri, 12 Jul 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Livestock left on the road...danger of accident
उझानी बाइपास पर बैठे छुट्टा पशु। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा और दिल्ली हाईवे को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले बाइपास पर छुट्टा पशुओं का बसेरा हो गया है। ऐसे में किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ किलोमीटर के बाइपास पर छुट्टा पशुओं को लेकर दिक्कत कल्याण सिंह चौक से आंबेडकर चौराहे तक ज्यादा है। ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे राजनगर कालोनी के पास देखने को मिला। बाइपास की दोनों ओर की सड़क को घेरे बैठे छुट्टा पशुओं ने चालकों को काफी परेशान किया। वाहन चालकों में गंजशहीदा मोहल्ले के नईम ने बताया कि तीन स्थानों पर पशुओं का सामना करना पड़ा। यह हादसे की भी वजह हो सकती है। गद्दीटोला निवासी गंगा सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं ने बाइपास को अपना बसेरा बना लिया है। बता दें कि छुट्टा पशुओं की वजह से इलाके में बाइक सवार चपेट में आकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर ये हैं खतरनाक प्वाइंट
- उझानी क्षेत्र में कुडानरसिंहपुर, हजरतगंज और तिगोड़ा के पास
- बदायूं रोड पर जिरौली मोड़, गंगोरा और नौशेरा के पास
- मुजरिया क्षेत्र मेंं सबदलपुर, मटकुली, छोकरपुर गांव के पास
- सहसवान इलाके में ज्वालापुर, उस्मानपुर के पास भी बसेरा

छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थल में संरक्षित किए जाने को अभियान चल रहा है। 15 सौ पशुओं को पकड़ कर उन्हें गो-आश्रय स्थल तक पहुंचाने का लक्ष्य मिला है। हाईवे पर जो भी छुट्टा पशु मिलेगा, उसे पकड़ लिया जाएगा।- विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed