फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor company area manager dies family members are alleging murder police admitting accident

बदायूं: शराब कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, पुलिस मान रही हादसा

Wed, 16 Mar 2022 12:27 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 12:27 AM IST
सार

जिला अस्पताल में उनके बड़े बेटे वीरेश ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों को पिता के हादसे की सूचना दी। बताया गया कि बांस बरौलिया के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Liquor company area manager dies family members are alleging murder police admitting accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बदायूं में शराब ठेकेदार कंपनी के एरिया मैनेजर हरनाम सिंह यादव मंगलवार देर रात बिल्सी थाना क्षेत्र में पड़े मिले, जिनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है तो पुलिस इसे हादसा मान रही है।

विज्ञापन


सहसवान के गांव सिलहरी निवासी हरनाम सिंह यादव (48) बिल्सी क्षेत्र में शराब ठेकेदार कंपनी के मैनेजर थे। वह अकेले ही बिल्सी में कमरा लेकर रहते थे। जिला अस्पताल में उनके बड़े बेटे वीरेश ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों को पिता के हादसे की सूचना दी। बताया गया कि बांस बरौलिया के पास उनकी बाइक का दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। वह लोग यहां आए तो पता लगा कि पिता की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बताया कि पिता शाम को शराब की दुकानें चेक करने निकले थे। उन्हें लग रहा है कि जरूर शराब के धंधेबाजों ने साजिश करके पिता की हत्या की है। वीरेश ने कहा कि पुलिस हादसा बता रही है पर पिता के कपड़ों पर खून ही नहीं दिख रहा है। वहीं बिल्सी पुलिस का कहना है कि मामला हादसा का ही लग रहा है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम में साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed