फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lions club officials The oath

लायंस क्लब के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 21 Mar 2015 07:55 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 21 Mar 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lions club officials The oath

लायंस क्लब के चार्टर सेरेमनी प्रोग्राम में समाजसेवा के संकल्प के साथ अध्यक्ष समेत नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अतिथियों ने उन्हें क्लब के कार्यक्रमों और उसके महत्व के बारे में भी समझाया। कलाकारों ने सांस्कृतिक पेशकश से समां बांध दिया।

विज्ञापन

भगवान दास पैलेस में क्लब के प्रोग्राम की शुरूआत शुक्रवार शाम सांस्कृतिक पेशकश की धूम के साथ हुई। मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर अमरीश सरीन और इंनवर्टिज के चांसलर उमेश गौतम ने क्लब से जुड़े कार्यक्रमों और सामाजिक उत्थान के बारे में समझाया। बोले, लायंस क्लब का गठन ही समाज के लिए कुछ नया करने के इरादे से हुआ, उसी रास्ते पर चलकर क्लब से जुड़े लोगों ने बेहतर कार्य किए हैं। अतिथियों में शामिल क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी सीपी सिंघल ने नये पदाधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। अध्यक्ष विवेक गोयल मैंमिया और नये पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी के सदस्यों को क्लब की शपथ दिलाई गई। नये पदाधिकारियों में अमित गोयल, सिद्धार्थ जैन, प्रतीक गोयल, नीरज गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रशांत गोयल, नवनीत गोयल, अभिषेक भंडारी, अंकित गोयल, सन्नी सचदेवा और आदित्य गोयल भी शामिल हैं। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने क्लब के पदाधिकारियों के हौसले की तारीफ की। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, कृष्णऔतार मैंमिया, किशनचंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, गुंजन गोयल, रेनू गोयल, प्रवीण शर्मा, आशा गुप्ता, आलोक गुप्ता, शरद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed