फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lights are being installed on Kachheri Road, and the road will be brightly lit at night.

Budaun News: कचहरी रोड पर लग रहीं लाइट, रात में जगमग होंगी सड़क

Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lights are being installed on Kachheri Road, and the road will be brightly lit at night.
कचहरी रोड पर लगाई जा रही लाइट। संवाद - फोटो : poni news
बदायूं। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल परशुराम चौक से महाराणा प्रताप चौक पर अब रात के समय अंधेरा नहीं रहेगा। नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में कचहरी रोड रात के समय रोशनी से जगमग नजर आएगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से कुछ दिन पहले कचहरी रोड पर नए खंभे लगाने का कार्य कराया गया था। खंभे सही ढंग से स्थापित होने के बाद अब उन पर लाइटें लगाई जा रहीं हैं। पालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि सड़क के किसी भी हिस्से में अंधेरा न रहे।
विज्ञापन

लाइटें लगने से न केवल सड़क की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम अहम साबित होगा। बता दें कि कचहरी रोड पर दिनभर वकीलों, कर्मचारियों, फरियादियों और आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। शाम ढलते ही अंधेरे के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य इलाकों में भी जहां स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है, वहां सर्वे कराकर जल्द ही काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed