ग्रामीण को घर से उठा ले गए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर धावा बोलकर आधा दर्जन बदमाश ग्रामीण को घर से उठा कर ले गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। करीब एक घंटे बाद बदमाश ग्रामीण को जंगल में छोड़कर भाग गए। घटना मुजरिया थाने के गांव समसपुर बल्लू में शनिवार रात हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजरिया थाने के गांव समसपुर बल्लू निवासी सत्यपाल शनिवार की रात अपने घर में सो रहे थे। रात में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाश सत्यपाल को घर से उठाकर ले गए। बदमाशों ने फायरिंग भी की। फायरिंग होने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश सत्यपाल को जंगल में छोड़कर भाग गए। सत्यपाल के पुत्र बृजेश ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राजनेश नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास 315 बोर की एक पैनिया और दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसओ उदयभान सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।