फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Libraries will be built in nine government inter colleges of the district

Budaun News: जिले के नौ राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेंगे पुस्तकालय

Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Libraries will be built in nine government inter colleges of the district
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेजों की बहुत जल्द ही सूरत बदलने जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत नौ राजकीय इंटर कॉलेजों में पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इनके बन जाने के बाद कॉलेजाें में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त ज्ञान के लिए किताबें मुहैया हो सकेंगी। प्रत्येक पुस्तकालय बनाने के लिए 18.56 लाख रुपये मिले हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के दो राजकीय इंटर कॉलेज, चार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और तीन राजकीय हाईस्कूल का चयन किया गया है। एक पुस्तकालय बनाने पर 18.56 लाख रुपये तय किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में नौ लाख रुपये कार्यदायी संस्था को मुहैया कराए गए हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले काम पूरे कराने की तैयारी है ताकि विद्यार्थियों को सहूलियत मिले और पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन


यह है चयनित कॉलेज
-राजकीय हाईस्कूल जगत
-राजकीय हाईस्कूल खुनक
-राजकीय हाईस्कूल भूंडी
-राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर
-राजकीय इंटर कॉलेज नाधाभूड
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चौड़ेडा
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहसवान
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दातागंज

छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए नौ राजकीय स्कूलों में पुस्तकालय बनवाए जा रहे हैं। इनके बन जाने से छात्र-छात्राओं को काफी सहुलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed