{"_id":"68bdcfe83a454a13120fa0cd","slug":"lesson-of-patriotism-taught-in-abvps-practice-class-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146560-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में पढ़ाया देश भक्ति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में पढ़ाया देश भक्ति का पाठ
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का सहसवान इकाई का अभ्यास वर्ग वजीरगंज में ,संबोधित करते पदाधिकारी। स्रो
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहसवान जिले की इकाई का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। इस आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं काे प्रशिक्षित किया गया। साथ ही देश भक्ति का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत और दीप जलाकर किया गया। अभ्यास वर्ग 12 सत्रों में पूरा हुआ, जिनमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। सत्रों का संचालन विभिन्न प्रमुख वक्ताओं ने किया। विद्यार्थी परिषद का इतिहास और विकास का सत्र प्रांत मंत्री अंकित पटेल ने लिया, सैद्धांतिक भूमिका पर विभाग सह संयोजक मोहित शर्मा ने उद्बोधन दिया, जबकि कार्यपद्धति पर विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल ने जानकारी साझा की।
प्रवास बैठक का सत्र विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने लिया और इकाई गठन एवं परिसर कार्य का सत्र जिला संयोजक नमन गुप्ता व जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी ने लिया। इसके बाद अंतिम सत्र के समापन में जिले के विभिन्न आयामों पर घोषणाएं हुईं। इस मौके पर जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद