फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leopard seen in the field farmer sitting on the tree for two hours in budaun

बदायूं में दिखा तेंदुआ: खेत में आया वन्यजीव, फसल की रखवाली कर रहे किसान ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Fri, 22 Nov 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 04:19 PM IST
सार

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है। बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली करने गए किसान को तेंदुआ दिखा। किसान ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सुबह होने पर उसने ग्रामीण को जानकारी दी। खेतों में पगचिन्ह मिले हैं। 

विज्ञापन
Leopard seen in the field farmer sitting on the tree for two hours in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं जिले में खेत की रखवाली करने गए किसान को बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। डर के चलते किसान पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए जाने के बाद करीब दो घंटे बाद किसान पेड़ से नीचे उतरा। सुबह किसान ने गांव में जाकर तेंदुआ होने की बात लोगों को बताई। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


गुलड़िया कस्बे के वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभान सिंह बृहस्पतिवार रात को फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर थे। तभी अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने गन्ने के खेत की ओर टॉर्च की रोशन डाली तो वहां तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह भागकर पास में खड़े पेड़ पर चढ़ गए। काफी देर बाद तेंदुआ दोबारा से गन्ने के खेत से निकला और गड्ढों से होता हुआ झील की तरफ भाग गया। 
विज्ञापन


रातभर ट्यूबवेल की कोठरी में रहे किसान 
किसान ने देखा कि तेंदुआ काफी दूर निकल गया, तब करीब दो घंटे बाद वह पेड़ से उतर कर अपने ट्यूबवेल की कोठरी में घुस गए। किसान ने जागकर रात काटा। सुबह किसान चंद्रभान ने अपने पड़ोसी गांव फरीदापुर व गुलड़िया के लोगों को जंगल में तेंदुआ होने की बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की युवती से दुष्कर्म: अमजद ने अजय बनकर दिया धोखा, आरोपी के भाइयों ने भी लूटी आबरू

इसके बाद किसानों व क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। किसानों ने खेत पर जाकर देखा तो पगचिह्न दिखाई दिए, जिसे तेंदुए के पगचिह्न बताए जा रहे हैं।  शुक्रवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लग सका। इससे ग्रामीणों में  रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed