{"_id":"671e9b8b6df27ec1740d8b51","slug":"lekhpal-took-bribe-of-four-beers-and-filed-report-on-caste-certificate-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128469-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लेखपाल ने चार बीयर की रिश्वत लेकर लगाई जाति प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लेखपाल ने चार बीयर की रिश्वत लेकर लगाई जाति प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवक से वियर लेता कार में बैठा लेखपाल। वीडियो ग्रेब
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव बेलाडांडी पर तैनात लेखपाल की कारगुजारी सामने आई है। एक छात्र के जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार बीयर की केन की मांग लेखपाल ने की। परेशान युवक ने बीयर तो लाकर दी, लेकिन इसका पूरा वीडियो बना लिया। उधर, केन मिलते ही आरोपी लेखपाल ने जाति प्रमाणपत्र पर स्वीकृति की मुहर लगा दी, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो प्रमाण पत्र को पोर्टल पर निरस्त दर्शा दिया। लेखपाल की इस कारस्तानी से छात्र रेलवे का फार्म नहीं भर सका।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल की कार में दो से तीन लोग बैठे हैं। कार तहसील के आसपास कहीं ग्राउंड में खड़ी दिख रही है। कार का एक पहिया कच्चे रास्ते में फंसा हुआ है। इसी समय गांव बेलाडांडी निवासी युवक सौरभ सिंह कार के पास पहुंचता है। उसके हाथ में बीयर की चार केन थीं। कार की खिड़की खोलकर चारों बीयर की केन भीतर रख ली जाती हैं। सौरभ कहता नजर आ रहा है कि अब बीयर दे दी, मेरे सामने ही रिपोर्ट लगा दो। इस पर कार चला रहे व्यक्ति ने कहा- कार निकलवा दो, अभी तुम्हारे सामने ही रिपोर्ट लगाऊंगा। कार निकलवाने के बाद लेखपाल ने अपनी स्वीकृति रिपोर्ट लगा दी।
सौरभ सिंह ने बताया कि उसने रेलवे विभाग में नौकरी के लिए फार्म डाला था, अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी। 20 अक्तूबर से वह लेखपाल के पास जा रहा था। आज-कल करते हुए वह टालते आ रहे थे। 25 अक्तूबर को जब उसने यह बताया कि 27 को उसके फार्म की अंतिम तिथि है तो लेखपाल ने पांच बीयर की केन की मांग की। 26 अक्तूबर को जब वह तहसील पहुंचा तो लेखपाल नहीं मिले। पूछने पर लोगों ने बताया कि तहसील के मैदान में कार खड़ी है। वह वहीं मिलेंगे। इस पर वह उनके पास पहुंचा। बीयर की बात कही तो वह इधर, उधर से रुपये लेकर चार बीयर की केन लेकर पहुंचा। बीयर लेने के बाद जाति प्रमाणपत्र पर अपनी रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होते ही रद्द कर दी रिपोर्ट
सौरभ का कहना है कि लेखपाल ने उसके सामने ही फार्म पर रिपोर्ट लगाई थी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और अधिकारियों के पास पहुंचा, वैसे ही उसने पोर्टल पर रिपोर्ट रद्द दर्शा दी।
युवक नहीं भर सका नौकरी का फार्म
रेलवे विभाग में नौकरी पाने के लिए बेरोजगार युवक सौरभ ने फार्म खरीद लिया। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी। इसके लिए उसने चार बीयर की रिश्वत भी दी, लेकिन लेखपाल की कारगुजारी के चलते युवक नौकरी का फार्म नहीं भर सका है। उसको जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल सका।
ऐसा कोई काम उनके द्वारा नहीं किया गया है। न ही किसी से रिश्वत मांगी गई और न ही बीयर की बोतलें ही ली गईं हैं। उनको फंसाने का किसी ने षड्यंत्र किया है। जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा। - यादवेंद्र सुमन, आरोपी लेखपाल
शिकायती पत्र व वीडियो मिला है। मामले की जांच करा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई दोषी के खिलाफ की जाएगी। सोमवार को जांच आख्या पर कार्रवाई होगी।- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज