फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Laws of the young man dead in mysterious circumstances

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को ससुराल से बुलाने गये पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि कस्बा दहगवां निवासी रजनेश 28 पुत्र बलवीर उर्फ बल्लू की शादी गांव नगला धनू, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा से हुई थी। रजनेश के घरवालों का आरोप है कि उसके ससुर शादी से खुश नहीं था। उसने पहले भी दामाद के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा  ले जाने के आरोप मे एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमे रजनेश जेल गया था। जेल से आने के बाद लड़की स्वयं पति के साथ रहने की जिद करने लगी तो वह उसे अपने साथ ले आया। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व वह पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था। शनिवार को वह उसे बुलाने के लिए अपनी ससुराल एटा गया था। आरोप है कि वहां साढू, सलहज, ससुर व चचिया ससुर ने रजनेश को खाने में जहर दे दिया। बाद में अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में एटा पुलिस को तहरीर दी गई है। परिजनों ने देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed