फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Law and order of the state has improved, now sisters and daughters come out of the house fearlessly

प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे जितिन प्रसाद, भाजपा सरकार बनवाने का संकल्प दिलाया

Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Law and order of the state has improved, now sisters and daughters come out of the house fearlessly
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में विचार रखते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। अब बहन-बेटियां घरों से बेखौफ होकर निकलती हैं। सपा शासन में अपराधियों और माफिया का बोलबाला था। सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को उन्होंने प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनवाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सहसवान विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर कस्बा स्थित एचएस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन परिसर में आयोजित सम्मेलन में जितिन प्रसाद का भाजपाइयों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान भाजपा में ही है। समाज की दशा और दिशा बदलने के लिए प्रबुद्ध वर्ग को मजबूती के साथ भाजपा का साथ देना होगा। अन्य पार्टियों में परिवारवाद है। भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 53 वर्ष से सहसवान विधानसभा सीट भाजपा ने नहीं जीती है। इस बार एकजुट होकर सहसवान विधानसभा सीट पर भी भाजपा को जिताना है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले संजीव मिश्रा, भुवनेश शर्मा का जितिन प्रसाद ने स्वागत किया। इस मौके पर हरिओम पाराशरी, रुदायन चैयरमैन अरविंद शर्मा, उमेश पाराशरी, सुबोध शंखधार, नीरज वशिष्ठ, सुशील पाठक, यशोदा नंदन शर्मा, संजीव पहलवान, वीरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव कटिहा, विजय प्रकाश शंखधार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हितेंद्र को मंच पर देखकर खुशी जताई
पिछले दिनों सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले हितेंद्र शंखधार को मंच पर देखकर जितिन प्रसाद ने खुशी जताई। उनसे कहा पंडित जी आपके आने से भाजपा परिवार को मजबूती मिलेगी। सपा के संस्थापक सदस्य रहे तोताराम शंखधार 15 वर्ष तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे। उनके निधन के बाद तोताराम के बेटे हितेंद्र शंखधार कोषाध्यक्ष बनाए गए। तोताराम शंखधार से जितिन प्रसाद की नजदीकियां रही हैं। हितेंद्र शंखधार पिछले दिनों ही सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed