{"_id":"6a6260ba470736c9ff0ec374","slug":"launch-of-bsc-classes-higher-education-in-science-to-be-available-right-here-in-bilsi-badaun-news-c-123-1-ba11032-169139-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीएससी की कक्षाओं का शुभारंभ, बिल्सी में ही मिलेगी विज्ञान की उच्च शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीएससी की कक्षाओं का शुभारंभ, बिल्सी में ही मिलेगी विज्ञान की उच्च शिक्षा
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित बीएससी कक्षाओं का बृहस्पतिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर विज्ञान संकाय की कक्षाओं का उद्घाटन किया।
समारोह में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान वर्ग की उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। अब महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई शुरू होने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा किया जा सका।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विधायक का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विवेक राठी, आदित्य महेश्वरी, तेज प्रताप, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद