फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lathi-charge was done for not playing Ambedkar's songs on DJ, FIR filed against 16 people

Budaun News: डीजे पर आंबेडकर के गाने न चलाने पर चले लाठी-डंडे, 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge was done for not playing Ambedkar's songs on DJ, FIR filed against 16 people
वजीरगंज। थानाक्षेत्र के गांव कुनार में शनिवार रात करीब आठ बजे डीजे पर आंबेडकर के गाने न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। गांव के डेढ़ दर्जन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव कुनार निवासी चरण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि शनिवार रात को वह अपने ट्रैक्टर पर डीजे बजाते हुए जा रहा था। आरोप है गांव के कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर रोक लिया। कहने लगे गाने आंबेडकर के ही बजाने हैं, शिव के गाने बंद करो। विरोध करने पर गली-गलौज करने लगे। लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर अनेक सिंह ,धारा सिंह ,अजय ,रतन सिंह, चरन सिंह,रामवीर, दीपक, प्रदीप, गौरव, मोहित,रोहित, सुशील, सर्वेश, संदीप, हिमांशु व करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed