फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Late Night Ba schools delivering the goods

देर रात बा स्कूलों में पहुंचाते हैं सामान

Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Late Night Ba schools delivering the goods
देर रात बा स्कूलों में पहुंचाते हैं सामान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दहशत के साए में हैं बालिकाएं और स्टाफ
विभाग के अफसर भी नहीं दे रहे इस ओर ध्यान

 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश शाम के बाद पूरी तरह बंद रहता है, लेकिन जिले में इन स्कूलों को सामान की सप्लाई करने वाले ठेकेदार के कारिंदे देर रात को सामान की सप्लाई पहुंचा रहे हैं। जिस वक्त रात को सामान की गाड़ी पहुंचती है, उस समय इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सहम सी जाती हैं। साथ ही स्कूल के स्टाफ में भी तरह-तरह की आशंकाएं बनी रहतीं हैं। बावजूद इसके महकमे के अधिकारी इस ओर से आंखें बंद किए हुए हैं।
नगर क्षेत्र के अलावा जिले में प्रत्येक ब्लाक में गरीब बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल खुले हैं। जहां पर प्रत्येक स्कूल में सौ छात्राएं होती हैं। साथ ही इन्हें शिक्षा देने और उनकी देखभाल के लिए महिला स्टाफ की नियुक्ति की जाती है सो सभी स्कूलों में वार्डन के अलावा महिला शिक्षिकाएं हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में सामान उपलब्ध कराने के लिए टेंडर के जरिए ठेकेदार को जिम्मेदारी दी जाती है। कई बा स्कूल की वार्डन और स्टाफ ने डरे हुए लहजे में बताया कि क्या करें इस समय तक हद हो गई है। बताया कि जिस ठेकेदार को सामान की जिम्मेदारी दी गई है, उसके आदमी दिन में तो नहीं आते हैं, देर रात को गाड़ी से आते हैं। उस पर भी उनकी भाषा लड़खड़ा रही होती है। कहाव कि चूंकि रात का समय होता है, तो स्टाफ नींद में होता है। छात्राएं भी पढ़ने के बाद सो जाती हैं, लेकिन गाड़ी आने के बाद सबको जगना होता है। 
विज्ञापन

कहा कि जब इनसे कहा जाता है कि सामान दिन में लेकर आना तो कह देते हैं कि सामान लेना है तो लो नहीं तो वह बाहर ही उतार जाएंगे। किसी से शिकायत करना है तो कर देना। एक वार्डन ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर इस समय बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
...और कॉल रिसीव नहीं की
इस संबंध में जब बीएसए पीसी यादव से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मैटर को सुनने के बाद फोन ही काट दिया। कई बार प्रयास के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
वर्जन-
कराई जाएगी जांच: एडी
इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की बात है, तो जांच कराई जाएगी। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शशि शर्मा, एडी बेसिक बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed