फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Large cow conservation centers are being built to keep the left cows

लावारिस गोवंश रखने को बनाए जा रहे दो वृह्द गो संरक्षण केंद्र

Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Large cow conservation centers are being built to keep the left cows
बदायूं। जिले में शहर से लेकर गांव तक लावारिस गोवंश सड़कों व खेतों में घूमता मिल जाएगा। इनकी वजह से किसानों को काफी नुकसान होता है तो कई बार गोवंश राहगीरों पर भी हमला भी कर देता है जिनसे उनकी जान पर बन आती है। इसे ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा गो संरक्षण केंद्र बनवाने की शासन से मांग की गई। वहां से स्वीकृति और धनराशि आवंटित होने पर जिले में दो वृह्द गो संरक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। यहां गोवंश को रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सड़कों, खेतों में घूमने वाले लावारिस गोवंश को रखने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 125 अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं। इन गोशालाओं में तकरीबन छह हजार गोवंश हैं। अधिकतर गोशालाओं में गोवंश को रखने के लिए जगह नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने कादरचौक और दातागंज के पूर्व खेड़ा का चयन गो संरक्षण केंद्र निर्माण के लिए किया था। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया जिसे मंजूर कर लिया गया है। इसके तहत जिले में कादचौक में वृह्द गो संरक्षण केंद्र का निर्माण लोक निर्माण विभाग तो पूर्व खेड़ा में आरईएस कर रहा है। इसके लिए 1.40 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं।
विज्ञापन

500 से 600 गोवंश रह सकेंगे एक केंद्र पर
वृहद गो-संरक्षण में करीब पांच सौ से छह सौ गोवंश को रखा जा सकेगा। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि पशुओं के विचरण करने के लिए पर्याप्त खुला स्थान भी रहे। साथ ही गोशाला में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 60 बीघा में एक केंद्र बनाया जाएगा। एक केंद्र की लागत एक करोड़ 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे दो केंद्र तैयार हो रहे हैं। - डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed