फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land acquisition for ring road construction to begin soon

Budaun News: रिंग रोड निर्माण के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Mon, 13 Oct 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition for ring road construction to begin soon
बदायूं। रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द शुरू होने वाला है। पिछले दिनों परियोजना की मंजूरी मिल चुकी है। रिंग रोड बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और मुख्य सड़क मार्गों पर आवाजाही सुगम होगी। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

रिंग रोड बनने से औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में परिवहन और माल-ढुलाई के काम में सुधार होगा। वहीं, रोजमर्रा के यात्रियों के लिए समय की बचत होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। शहर निवासी मुकेश कुमार, रोहित आदि का कहना है कि रिंग रोड बनने से जाम की समस्या कम होगी और शहर का माहौल बेहतर होगा। वहीं, प्रभावित भूमि मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि रिंग रोड का निर्माण कई चरणों में होगा और पूरा होने में कुछ समय लग सकता है। एनएचएआई पीडी उत्कर्ष शुक्ला ने बताया जल्द ही इस दिशा में काम शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed