फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lampi Virus

लंपी वायरस : गांव में पहुंची टीम, सैंपल लिए

Fri, 26 Aug 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
lampi Virus
बदायूं/ बिसौली। बिसौली क्षेत्र के गांव कोट रतनपुर में कई गोवंश (गाय-भैंस) लंपी वायरस से ग्रस्त बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बुधवार देर शाम को पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। वहां पर पशुओं को देखा था, और इसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को दी। वहीं मामला देर शाम को होने की वजह से टीम उस वक्त सैंपल नहीं ले सकी। अब बृहस्पतिवार को टीम दोबारा गांव पहुंची और चार पशुओं के सैंपल लिए।
विज्ञापन

जिले में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इसको लेकर विभाग ने पशुपालकों से तालमेल को बढ़ा दिया है, जिससे उन्हें लंपी वायरस के संदिग्ध गोवंशों के बारे में पता लग सके और समय पर उनका इलाज कराया जा सके। बुधवार को बिसौली क्षेत्र के कोट रतनपुर में कई गोवंश लंपी वायरस से ग्रस्त होने की सूचना पर पशुपालन विभाग को मिली थी, जिसके बाद में पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। क्योंकि मामला रात का होने की वजह से प्राथमिक उपचार करने के बाद में टीम लौट आयी थी। वहीं बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की टीम फिर से गांव पहुंची। और चार गोवंश के सैंपल लिए। जिनको जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया है। जिससे इनके बारे में सही जानकारी मिल सके। इधर उझानी निवासी एक सराफ निजी गोशाला चलाते हैं। वहां पर भी दो गोवंश में लंपी वायरस होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

-
कोट रतनपुर गांव में चार गोवंश के सैंपल लिए गए है। उनकी जांच कराई जाएगी, उसके आधार पर कुछ बताया जा सकता है। हालांकि उनका प्राथमिक उपचार कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके जादौन, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed