{"_id":"689cf5f74d3c0e26af0487f9","slug":"lalu-club-defeated-power-hitter-by-six-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-145044-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लालू क्लब ने पॉवर हिटर को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लालू क्लब ने पॉवर हिटर को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
रोहित भूरा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक इकरार अहमद। संवाद
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के पास मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लालू क्लब ने पॉवर हिटर क्लब छह विकेट से हराया।
लालू क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए पॉवर हिटर क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें विशाल ने पांच, नदीम अहमद ने 25, जोनटी ने दो, वसीम ने 17, फहाद ने 23, योगेश ने 12 रनों का योगदान दिया। लालू क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजू ने तीन, फरदीन, करमनाथ, रोहित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
इसके 93 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी लालू क्लब ने चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसमें रोहित भूरा ने 32 गेदों पर सात छक्का और चार चौकों की मदद से 64 रन बनाएं। इसके अलावा संंजू ने पांच, सुमित ने छह, करननाथ ने दो, रोहित शर्मा ने 10 रन बनाए। पॉवर हिटर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओमी, वसीम ने एक-एक और सौरभ कल्लू ने दो विकेट लिए। इस प्रकार लालू क्रिकेट क्लब को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर रोहित भूरा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, मंयक जैन, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, अभिषेक शर्मा, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।