{"_id":"582476be4f1c1ba16fb3968f","slug":"lagn-aai-re","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्न आई हरे-हरे... ‘सालिगराम’ फूले न समाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्न आई हरे-हरे... ‘सालिगराम’ फूले न समाएं
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लग्न आई हरे-हरे... ‘सालिगराम’ फूले न समाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान गढ़ी मंदिर बुधवार रात सालिगराम और तुलसी के विवाह समारोह का साक्षी बनते ही धूमधड़ाके से गूंज उठा। पंजाबी कालोनी से पहुंचे महिला-पुरुषों ने हिंदू रीति और रिवाज से कार्यक्रम संपन्न कराया। विवाह के वक्त ‘लग्न आई हरे-हरे, लग्न आई हरे-हरे सालिगराम फूले न समाएं’ भजन गूंजता रहा।
लग्न समारोह रात करीब आठ बजे शुरू हुआ। मंदिर में पहले मौजूद सालिगराम के घरवालों में महेशचंद्र शर्मा और उनके नाते-रिश्तेदारों से लेकर करीबी परिचित लोगों ने कार्यक्रम स्थल का भव्यता प्रदान करने में कसर भी नहीं छोड़ी। पंजाबी कालोनी से पहुंचे तुलसी के परिवार के सदस्यों में सोमनाथ मेंदीरत्ता, विटटू सचदेवा और राजू आहूजा ने उन सभी परंपराओं को निभाया जो एक बेटी के घरवालों की ओर से किया जाते हैं। सालिगराम तिलक कर गिफ्ट और कपड़े भेंट किए गए। भेंट देने वालों में कालोनी के कई महिला-पुरष भी दिखे। उन्होंने सालिगराम का पूजन भी कराया।
देर रात तक चले लग्न समारोह में महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने लग्न चढ़त के दौरान मंगल गीत गाए। ‘लग्न आई हरे-हरे’ भजन पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल संगीतमय बना दिया। महिलाओं ने धूमधड़ाका भी किया। युवकों ने आतिशबाजी दाग कर जश्न मनाया। इस मौके पर दोनों पक्ष की ओर से सविता सचदेवा, नेहा, रेनू सपरा, वर्षा गर्ग, ऊषा सचदेवा, भावना वार्ष्णेय, इंदिरा गोयल, रीना गुप्ता, सुनीता मित्तल, किरन आहूजा और अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
तुलसी संग सालिगराम के वैवाहिक समारोह के तहत बृहस्पतिवार शाम को धूमधाम से बारात निकाली गई। सालिगराम और तुलसी के भक्त महिला-पुरुष बारात में जुटे। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते युवकों ने धमाल मचा दिया। धार्मिक रीत रिवाज से विवाह की रस्मों को पूरा किया गया। बारात में जुटे दोनों पक्ष के लोगों ने लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया।