मुंशी से परेशान महिला सिपाही: छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए जान देने का किया प्रयास, इंस्पेक्टर को लेकर कहा ऐसा
महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे पहले कि वह माचिस जला पाती, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। उसकी तहरीर पर आरोपी मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की उझानी कोतवाली में मुंशी गुलाब सिंह से हाथापाई के बाद महिला सिपाही ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे पहले कि वह माचिस जला पाती, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। उसकी तहरीर पर आरोपी मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
उझानी कोतवाली से लाइन हाजिर हो चुकी महिला सिपाही शुक्रवार को वर्दी में स्कूटी से एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपनी स्कूटी स्टैंड पर खड़ी की और डिग्गी से बोतल निकालकर एसएसपी कक्ष के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलना शुरू कर दिया। उसे देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत उसके हाथ से बोतल छीनी और समझाते हुए उसे कार्यालय के अंदर ले गए। उसने अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई।
उसने बताया कि 19 सितंबर को उझानी कोतवाली के मुंशी गुलाब सिंह ने उसके साथ हाथापाई की थी। सब कुछ जानते हुए भी इंस्पेक्टर ने मुंशी का साथ दिया था। उस संबंध में वह मुंशी, इंस्पेक्टर और एसएसआई पर कई आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुकी थी। उसने इंस्पेक्टर और एसएसआई की भूमिका पर सवाल उठाया था। कहा था कि इंस्पेक्टर और एसएसआई जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। आरोपी सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर का है और वर्तमान में उसका परिवार सीतापुर में रहता है। वहीं पीड़ित महिला सिपाही गाजियाबाद की बताई जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप बेबुनियाद है।
ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद से तनाव में थी सिपाही
उझानी कोतवाली में जिस दिन मुंशी और महिला सिपाही के बीच हाथापाई के बाद नोकझोंक की ऑडियो क्लिप वायरल हुई तो उसमें इंस्पेक्टर से उसकी बहस भी सामने आई। बताते हैं कि महिला सिपाही इंस्पेक्टर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाने लगी तो जवाब में इंस्पेक्टर को भी यह कहते हुए सुना गया कि ऐसा ही होगा। इधर, एक वीडियो में मुंशी की छुट्टी को लेकर बहस के दौरान अपनी मनमर्जी से काम करने की बात कहते हुए सुना गया। ऐसी ही बातों का महिला सिपाही ने एफआईआर में भी जिक्र किया है।