फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Labourer dies after coming into contact with high-tension line in Budaun

बदायूं: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, छत की तराई करते समय हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा

Wed, 21 Oct 2026 06:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 21 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

उसावां कस्बे में बुधवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर प्रमोद कुमार की मौत हो गई। वह अकबरपुर रोड स्थित एक गोदाम की छत पर तराई कर रहे थे। इसी दौरान 33 केवीए की लाइन से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Labourer dies after coming into contact with high-tension line in Budaun
घटना के बाद मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के उसावां कस्बे के वार्ड दस में बुधवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वह अकबरपुर रोड स्थित नवनिर्मित दुकानों के पीछे बने गोदाम की छत पर तराई कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे भाई ने गोदाम मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उसावां नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके बड़े भाई प्रमोद कुमार को गांव के ही कोटेदार हरिराम गुप्ता और उनका बेटा रामनरायण गुप्ता काम कराने के लिए अकबरपुर रोड स्थित अपने गोदाम पर ले गए थे। आरोप है कि गोदाम मालिकों ने प्रमोद को छत पर चढ़कर सबमर्सिबल के पाइप से तराई करने के लिए कहा था। प्रमोद छत पर पानी से तराई कर रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके से चले गए गोदाम मालिक पिता-पुत्र 
इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद गोदाम मालिक पिता-पुत्र उन्हें मौके पर छोड़कर चले गए थे। सूचना मिलने पर विनोद कुमार, उनकी पत्नी रिंकी और अन्य लोग पहुंचे तो प्रमोद का शव छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को वहां से नहीं ले जाने दिया। करीब दो घंटे तक दुकानों के पास शव रखकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्थिति को देखते हुए अलापुर, हजरतपुर, उसहैत और कादरचौक थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को एंबुलेंस से म्याऊं पीएचसी ले गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे भाई विनोद कुमार की पत्नी रिंकी के अनुसार, प्रमोद कुमार लंबे समय से हरीराम गुप्ता के यहां काम करते थे। कोटेदारी समेत अन्य कार्यों में भी हाथ बंटाते थे। 

पत्नी की भी हो चुकी है मौत 
प्रमोद की पत्नी रीता की करीब आठ महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके परिवार में एक बेटा अजीत विक्रम उर्फ मोनू है, जो कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। पिता की मौत से बेटे के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 
कस्बे के 132 केवी बिजली उपकेंद्र से शाहजहांपुर जनपद के कलान और मिर्जापुर की ओर जाने वाली 33 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे कई मकान बने हुए हैं। बुधवार को हुए हादसे के बाद इस लाइन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रिहायशी और व्यावसायिक निर्माण के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हादसों का खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को लाइन के आसपास सुरक्षा मानकों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed