{"_id":"5e1e17738ebc3e4b4604e009","slug":"labour-death-badaun-news-bly3920264134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील पाइप फैक्ट्री के कमरे में एक मजदूर मृत मिला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील पाइप फैक्ट्री के कमरे में एक मजदूर मृत मिला, एक गंभीर
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना अंतर्गत सालारपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील पाइप फैक्ट्री के कमरे में दो मजदूर गंभीर हालत में मिले। कर्मचारियों ने आनन-फानन में फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। एक को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
सालारपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जिला उद्योग केंद्र के सामने मुकेश माहेश्वरी की स्टील पाइप फैक्ट्री है। यहां आजमगढ़ के कमलेपुर का निवासी 35 वर्षीय सरवन कुमार निषाद पुत्र मुरारी निषाद नौकरी करता था। कुछ मजदूर रात और कुछ दिन की शिफ्ट में काम करते हैं। सरवन रात की शिफ्ट में काम करता था। मंगलवार शाम छह बजे तक वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी फैक्ट्री में ही बने कमरे में उसे उठाने गए। कमरा खोला तो देखा कि सरवन और एक अन्य मजदूर आरिफ अली राय बेहोशी की हालत में पड़े थे। कर्मचारियों ने मुकेश माहेश्वरी को सूचना दी। मुकेश ने आने के बाद दोनों मजदूरों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता ने सरवन को मृत घोषित कर दिया। सरवन की मौत करीब दो घंटे पहले हो चुकी थी। हालत ज्यादा गंभीर होने पर आरिफ को बरेली रेफर कर दिया गया है। सरवन के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। बुधवार को उनके यहां पर पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में फैक्ट्री स्वामी मुकेश माहेश्वरी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं की। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। हालांकि, सरवन का शव मुकेश माहेश्वरी के हस्ताक्षर से ही मोर्चरी में रखा गया है।
पोस्टमार्टम में खुलेगी मजदूर की मौत की वजह
फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस का कहना है कि जिन मजदूरों की रात में ड्यूटी होती है वे दिन में सोते हैं। ठंड ज्यादा होने के चलते सरवन और आरिफ ने कमरे में आग जलाई थी। इसके बाद दोनों सो गए थे। हो सकता है कि कमरे में गैस भरने की वजह से घटना हुई हो। हालांकि मौत की सही वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी। इधर, बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए आरिफ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरों ने कमरे में आग जलाई थी। मौत किस कारण से हुई अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। मृतक के परिवार वालों की ओर से अगर कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइन