{"_id":"682e3a9d2d8635e37f08b586","slug":"laborer-jumped-from-the-third-floor-of-the-factory-condition-critical-badaun-news-c-123-1-akb1003-139849-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैक्टरी की तीसरी मंजिल से कूदा मजदूर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैक्टरी की तीसरी मंजिल से कूदा मजदूर, हालत गंभीर
विज्ञापन
घटनास्थल के पास खड़े लोग। संवाद
बदायूं। मैंथा फैक्टरी में आग लगी तो एक मजदूर बचने के लिए तीसरी मंजिल कूद गया। इससे घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है। उसके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई है।
मैंथा फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर कई मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही आग की लपटे उन तक पहुंची, वह भागने लगे। नीचे की दोनों मंजिल में पहले ही आग पहुंच चुकी थी। ऐसे में नीचे जाने पर वह जल जाते। ऐसी स्थिति में तीसरे मंजिल से एक मजदूर ने खेत में छलांग लगा दी। इसी तरह दो मजदूरों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तीसरी मंजिल से कूदे मजदूर के शरीर की कई हड्डी टूट गई। दूसरी मंजिल से कूदे मजदूरों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक मजदूर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
--
डीएम के फोन के बाद कॉलेज प्रशासन अलर्ट
जिले में एक के बाद एक तीन स्थलों पर आगजनी की घटना से डीएम अवनीश राय ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन व सीएमओ को फोन किया और अस्पतालों में सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट में डाक्टर और अन्य स्टाॅफ को सक्रिय कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रशासन से अलर्ट मिलने के बाद सभी स्टाफ को मुस्तैद कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
--
150 लोग कर रहे थे फैक्टरी के अंदर काम
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी के अंदर करीब 150 लोग काम कर रहे थे। आग के बाद सभी सुरक्षित बाहर निकले गए हैं। मौत की कोई सूचना नहीं है।