फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Laborer from Badaun dies after coming into contact with HT line in Mathura.

Budaun News: मथुरा में बदायूं के मजदूर की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer from Badaun dies after coming into contact with HT line in Mathura.
सर्वेंद्र कश्यप। फाइल फोटो - फोटो : सड़क हादसे के बाद जल रही बाइक।
गुलड़िया। कस्बा के वार्ड-सात निवासी सर्वेंद्र कश्यप (24 साल) की बुधवार को मथुरा में हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी के इंजीनियर ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस से आर्थिक समझौता कर लिया। इस कारण शव प्राप्त करने में भी उन्हें दो दिन इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने दोषी इंजीनियर व कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सर्वेंद्र पुत्र ओमपाल कश्यप मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। निर्माण कार्य एक निजी कंपनी करा रही थी। परिजनों के अनुसार, 15 अप्रैल को कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने सर्वेंद्र से लेवल निकालने के लिए लोहे की लंबी रॉड उठवाई। रॉड का संतुलन बिगड़ने से वह टंकी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन से छू गई। हादसे में सर्वेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना साथी मजदूरों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन सकतपुर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर टालमटोल की। 15-16 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे पोस्टमॉर्टम हो सका। मृतक के पिता ओमपाल कश्यप का कहना है कि इंजीनियर ने पहले मौत की सही जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि इंजीनियर ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस से आर्थिक समझौता कर लिया। इस कारण उन्हें दो दिन तक मथुरा के नौहझील थाने के सामने शव के लिए इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने भी उनकी एक न सुनी। देर रात परिजन बेटे का शव पैतृक गांव गुलड़िया लाए और रात में ही दाह संस्कार कर दिया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी इंजीनियर व कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


लोहे का पाइप उतारते समय मजदूर की करंट से मौत

दातागंज। कस्बा में मजदूरी करने आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वहां कोहराम मच गया।
गांव भुड़ैली निवासी सुखवीर (30 वर्ष) कस्बा में मजदूरी करने आया था। मकान निर्माण कार्य के बीच ई-रिक्शा से आए पाइप उतार रहा था कि लोहे का पाइप बिजली लाइन से छू गया। पाइप में करंट आ जाने के कारण वह उसी से चिपक गया। लोगों ने उसे किसी तरह करंट से मुक्त कराया। परिवार के लोगों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए बरेली ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। पत्नी और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed