{"_id":"d1bb6fe5e878afd5a27490d1f7a916df","slug":"kounslrs-so-come-on-not-reached-the-complainant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलर्स तो आए, पर नहीं पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलर्स तो आए, पर नहीं पहुंचे फरियादी
badaun
Updated Mon, 08 Jun 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भीषण गर्मी के बावजूद काउंसलर्स तो मौजूद रहे, लेकिन मामलों से संबंधित लोग न आने से इसका प्रभाव अधिक नहीं हो पाया। बस एक मामले में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बन सकी।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय परिसर में काउंसलर्स के समक्ष 48 केस आए, लेकिन चिलचिलाती धूप के कारण बहुत से मामलों में दूसरा पक्ष नहीं आया। कुलचौरा निवासी देवसोम की पत्नी प्रियंका रक्षाबंधन पर अपने पिता के घर पचीदयोरा, उसावां गई थीं, वो नहीं आ रहीं। प्रियंका को 21 जून को बुलाया गया है। वहीं सिरसौली, उझानी निवासी उमेश मात्र इस बात पर नाराज था कि उसकी सास ने कुछ कह दिया था। ऐसे में पत्नी ममता और उमेश का मनमुटाव दूर करा दिया गया। इस मौके पर डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, रामजस अनेजा, अशोक खुराना, वीरेंद कुमार धींगडा, डॉ. कमला माहेश्वरी, अवनीश सहाय सक्सेना, मो. अबरार अहमद, डॉ एमएम फरशोरी के साथ सीओ श्योदान सिंह, सब इंस्पेक्टर पूजा शर्मा, आसमां बेगम, अंकित सैनी, मंजू सिंह व अनीता पासवान मौजूद रहीं।
विज्ञापन