{"_id":"59038a5f4f1c1b0b71c0fb6c","slug":"knocking-the-young-man-looted-scoundrel-escapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर की लूटपाट, बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू मारकर की लूटपाट, बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो जरीफनगर।
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
जरीफनगर थाना क्षेत्र में वृहस्पतिवार को हुई वारदात
शादी-ब्याह में डीजे बजाने का काम करने वाले युवक से बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।
थाना इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी राम प्रकाश का बेटा केक चंद्र शादी-ब्याह में डीजे बजाने का काम करता है। वृहस्पतिवार रात वह जरीफनगर थाने के एक काम में डीजे लेकर आया था। केक चंद्र रात में यहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि उससे चार हजार आठ सौ रुपये, मोबाइल और अंगूठी लूट दी। विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर घायल कर दिया।