{"_id":"62065afe6874a079c01d52e8","slug":"kissan-badaun-news-bly475121562","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी
विज्ञापन
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक पंचायत नगर के खैरी रोड स्थित नगर कैंप कार्यालय हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर के धरने को स्थगित करने की सहमति के बावजूद, केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी की है। आंदोलन को पहले से भी ज्यादा तीव्र करने की ग्राम स्तर पर तैयारी की जाएगी।
नगर अध्यक्ष अंजार खान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रशासन और राज्य सरकार अनदेखा कर रही है। इसके कारण किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आवारा छुट्टा पशु लगातार किसानों की फसलों का बर्बाद कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे इन पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस के अलावा किसानों को खाद-बीज के कीमतें बढ़नें से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष बाबू खान ने कहा कि गांव खैरी में राशन कोटेदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। राशन का वितरण हर माह नहीं किया जा रहा है। शिकायत की गई पर अधिकारियों ने कोई गौर नहीं किया है। तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि अगली पंचायत में सभी समस्याओं को लेकर फिर से तहसील में जाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर दिलशाद, शुबराती, रामरईस, उदय सिंह, दिनेश, रमजानी, लेखराज, रज्जन, सतीश, शाकिर, अख्तर खान, बांके, कासिम खान, लाखन सिंह, बीरे आदि मौजूद रहे। संवाद