{"_id":"119f95997e088eef9ed7d79f62f726d7","slug":"kisnchandra-sharma-head-became-proficient-coordinator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनचंद्र शर्मा अध्यक्ष, प्रवीण बने संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनचंद्र शर्मा अध्यक्ष, प्रवीण बने संयोजक
Ujani
Updated Tue, 23 Jun 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 जुलाई से भगवानदास पैलेस में शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा के लिए सेवादारों ने कमेटी का गठन कर लिया। किशनचंद्र शर्मा को अध्यक्ष और आचार्य प्रवीण शर्मा को कार्यक्रम संयोजक चुना गया।
विज्ञापन
सेवादारों की बैठक मंगलवार को भगवान दास पैलेस परिसर में हुई। सेवादारों ने किशनचंद्र शर्मा का नाम कार्यक्रम अध्यक्ष के लिए पेश किया। उन्हें आम राय से अध्यक्ष चुन लिया गया। आचार्य प्रवीण शर्मा संयोजक बने। श्रीमद्भागवत कथा 10 से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी। कथा जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गोपालाचार्य त्रिदंडी महाराज सुनाएंगे। इसके लिए आयोजन समिति ने रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया है। संरक्षक मंडल में रजनीश गुप्ता, ह्रदेश गोयल, कृष्णगोपाल शर्मा और महेंद्र वर्मा को शामिल किया गया। राजन मेंदीरत्ता, मधुर सपरा, हरवंश पहलवान उपाध्यक्ष, अवधेश गुप्ता, शिव गोपाल मिश्र महामंत्री, जयपाल सिंह, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा और अवधेश शर्मा मंत्री, सुधींद्र यादव, विनोद माहेश्वरी, मोहनलाल और सत्येंद्र सिंह प्रचार मंत्री और अवधेश गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में अमित माहेश्वरी, राजवीर शर्मा और रमेश सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन