फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kindnape

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, अपहरण का आरोप

Sat, 10 Aug 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
kindnape
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिलौर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसने कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। ग्रामवासी रामबाबू पुत्र भिखारीलाल ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ छत पर सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी रूबी नीचे बेटी के साथ सो रही थी। अचानक बेटी के रोने की आवाज सुनी तो वह नीचे आए लेकिन उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। उन्होंने पत्नी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी का दबंगों ने अपहरण कर लिया है। उसे बंधक बनाकर अपने घर में छिपा रखा है। रामबाबू ने अधिकारियों से उसकी पत्नी को बरामद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed