फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Khushalpur defeated the Dhamavali team by 74 runs.

Budaun News: खुशहालपुर ने धमावली की टीम को 74 रन से हराया

Wed, 13 May 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Khushalpur defeated the Dhamavali team by 74 runs.
शेर सिंह मीणा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : 1
बिल्सी। क्षेत्र के गांव करियामई में चल रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खुशहालपुर और धमावली की टीमों के मध्य क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में खुशहालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धमावली को 74 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में शेर सिंह मीणा के हरफनमौला प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बेहतर खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैदान पर सबसे पहले दोनों टीमों के कप्तानों के मध्य टॉस हुआ। इसमें खुशहालपुर के कप्तान जीतू मीणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी खुशहालपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से शेर सिंह मीणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इसके अलावा अरुण मीणा ने 34 रन, रोहतास कुमार ने 22 रन तथा वरुण मीणा ने 18 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजों की आक्रामक पारी की बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। धमावली की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोकेंद्र मीणा और शनि ने दो-दो विकेट लेकर बल्लेबाजों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुशहालपुर का स्कोर बड़ा हो चुका था। इसके बाद 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमावली की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज खुशहालपुर के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। पूरी टीम 10 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

धमावली की ओर से ऋतिक कुमार ने 17 रन, लोकेंद्र मीणा ने 16 रन, अनुज मीणा ने 14 रन तथा प्रदीप यादव ने नौ रन बनाए। खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान जीतू मीणा और अरुण मीणा ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा रक्षपाल मीणा और शेर सिंह मीणा ने दो-दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शेर सिंह मीणा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक प्रदीप कुमार यादव, मुनेश कुमार, उदयवीर, विनोद ऑपरेटर, यशपाल शाक्य, अमित पाराशरी, नमन मिश्रा आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed