फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katari is not lost in the black buck

कटरी से कहीं गुम न जाए काला हिरन....

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
गंगा और रामंगगा की कटरी में ब्लैक बक (काला हिरन) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अक्सर इनका शिकार होता है। कभी मामला सामने आता है कभी नहीं। हिरन की यह ऐसी दुर्लभ प्रजाति है, जिसके संरक्षण का प्रावधान किया गया है। लेकिन इसके लिए जिले में अभी तक कोई परियोजना नहीं बनी।
विज्ञापन

जिले में गंगा और रामगंगा के कटरी इलाकों में बहुतायत में ब्लैक बक पाए जाते हैं। इन्हीं इलाकों में शिकारी भी सक्रिय रहते हैं। हर तीन साल में एक बार वन विभाग वन्य जीवों की गणना कराता है। 2015 में वन्य जीवों की गणना पर गौर करें, तो जिले में ब्लैक बक की संख्या 1,097 है। हालांकि, इस गणना को अनुमानित माना जाता है, लेकिन पिछले एक साल में जिस तरह से ब्लैक बक के शिकार के मामले सामने आए हैं, वह चिंताजनक हैं। लगभग 16 ब्लैक बक शिकारियों के हाथों मारे गए हैं। गणना के मुताबिक हर साल 10 से 12 ब्लैक बक की प्राकृतिक कारणों से मौत हो जाती है। इस तरह यह संख्या 30 से 35 के बीच पहुंचती है। यह वे आंकड़ेे हैं, जो वन विभाग और पुलिस के रिकार्ड में दर्ज हैं। इसलिए यदि इनके संरक्षण की योजना नहीं बनी तो कटरी से ब्लैक बक एक दिन लुप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
दर्ज नहीं होते सभी मामले
दातागंज। दुर्लभ प्रजाति के ब्लैक बक के संरक्षण के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। दातागंज में रामगंगा और अरिल नदी की कटरी में ब्लैक बक की संख्या सबसे ज्यादा है। दातागंज इलाके के गांव नगरिया अभय, जसमा, वनबौसारी, नैनामई, हजारा, नवीगंज, असधरमई ऐसे इलाके हैं, जहां सड़कों पर ब्लैक बक को घूमते हुए देखा जा सकता है। कुछ समय से इन इलाकों में भी शिकारी सक्रिय हो गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ब्लैक बक के शिकार के तमाम मामलों में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं होती। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इन इलाकों के लोग भी ब्लैक बक के संरक्षण को लेकर गंभीर हैं। इस वजह से यहां ब्लैक बक की प्रजाति खुद को सुरक्षित महसूस करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
खाल और सींग के लालच में हो रहा शिकार
दातागंज। ब्लैक बक का शिकार उनकी खाल और सींग के लालच में किया जाता है। इनकी खाल और सींग की अंतराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। शिकार करने वालों के संबंध बड़े तस्करों से होते हैं। ब्लैक बक का शिकार करने के बाद शिकारी इनकी खाल और सींग तस्करों को बेच देते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ जोधपुर में काला हिरन का शिकार करने के मामले में सिने अभिनेता समेत कई लोगों पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, लेकिन यहां शिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।  
बाक्स
दुर्घटना के भी शिकार होते हैं
दातागंज। अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में भी ब्लैक बक की मौत हो जाती है। मौत के बाद पोस्टमार्टम कराके इतिश्री हो जाती है। बचाव के लिए उन क्षेत्रों में सड़कों के किनारे कटीली बाढ़ लगाई जा सकती है। यही नहीं गर्मी के दिनों में गांवों में भी इनके झुंड पहुंच जाते हैं, जहां आवारा कुत्तों का भी यह शिकार बन जाते हैं। सहसवान और ककराला के आसपास के क्षेत्र को ब्लैक बक छोड़ गए हैं। आम चर्चा है कि इन क्षेत्रों में इनका शिकार हो जाता था। 


0000000000
हाल के दिनों में ब्लैक बक के शिकार के मामलों में कुछ इजाफा हुआ है। शिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। वन विभाग अपने स्तर से दुर्लभ प्रजाति के इस वन्य जीव के संरक्षण की हर संभव कोशिश कर रहा है। संरक्षण की कोशिश के चलते ही ब्लैक बक की संख्या में इजाफा हो रहा है।  
-समीर कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed