फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katari booths at election administration strategy making

कटरी के बूथों पर चुनाव के लिए प्रशासन बना रहा रणनीति

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दातागंज के 35 संवेदनशील और 13 बूथ अतिसंवेदनशील 
विज्ञापन

 विधानसभा क्षेत्र में गंगा और रामगंगा की कटरी में स्थित बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन खास रणनीति बनाने में जुटा है। कटरी के इन क्षेत्रों में 35 बूथ संवेदनशील और 13 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। पिछले चुनाव से सबक लेकर प्रशासन इन बूथों पर खास नजर रखेगा। 

दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 413 बूथों पर मतदान किया जाएगा, जिसमें करीब सौ बूथ गंगा और रामगंगा की कटरी क्षेत्र में आते हैं। इन बूथों पर उस क्षेत्र के लोगों का प्रभुत्व रहता है। इन बूथों पर पहले भी चुनाव कराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बार चुनाव में ये बूथ जिला प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। फिलहाल प्रशासन होमवर्क कर रहा है। एसडीएम हरीराम यादव का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है। इससे सभी बूथों पर आसानी से और कम वक्त में पहुंचा जा सकेगा। पुलिस फोर्स की उपलब्धता भी काफी रहेगी। इससे चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed