फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kashyap MP Inter College has a room dedicated

सांसद कश्यप ने इंटर कॉलेज में एक कक्ष का किया लोकार्पण

Sat, 13 Feb 2016 07:42 PM IST
कादरचौक।
कादरचौक। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Kashyap MP Inter College has a room dedicated
दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही गरीब बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन

आंवला संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही एक कक्ष का लोकार्पण किया।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. जुगुल किशोर के संचालन और राजेश मिश्रा के काव्यपाठ ने समां बांध दिया। वहीं बच्चों ने मेरा रंग दे बसंती चोला... सहित देशभक्ति से ओतप्रोत तमाम गीत सुनाए। साथ ही नाटक और कव्वाली भी पेश कीं। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा आईटी प्रकोष्ठ राजीव सिंह उर्फ राजू भइया, अशोक शाक्य, टीकाराम मौर्य, योगेंद्र पाल, छत्रपाल सिंह, संगीता, किरन, मोरकली, माधव सिंह, कामिनी रानी, अवनेश कुमार, मोहम्मद सलीम, अजब सिंह, मुकेश कुमार, हरिविलास शाक्य, आरती देवी, भूवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed