फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasganj-Bareilly passenger engine fails in Ujhani

Budaun News: उझानी में कासगंज-बरेली पैसेंजर का इंजन फेल

Sun, 14 Apr 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kasganj-Bareilly passenger engine fails in Ujhani
उझानी में इंजन बंद हो जाने के बाद प्लेटफार्म के पास खड़ी पैसेंजर ट्रेन। संवाद
उझानी। कासगंज से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या- 05337 का अढौली फाटक और प्लेटफार्म के बीच विद्युत चलित इंजन बंद हो गया। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मौके पर बुला लिया। अफसरों को सूचित करने से पहले ही इंजन पुन: शुरू कर लिया गया। इसके चलते ट्रेन करीब पांच मिनट तक प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर खड़ी रही।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन उझानी स्टेशन पर 12:11 बजे आती है। पहले से ही करीब 15 मिनट लेट पैसेंजर ट्रेन अढौली फाटक पार कर प्लेटफार्म पर पहुंच पाती, उससे पहले ही तकनीकी कारणों से इंजन बंद हो गया। लोको पायलट ने उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

लोको पायलट से जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक अवनेश सक्सेना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोको पायलट से तकनीकी खराबी को लेकर जानकारी की। लोको पायलट कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पुन: कोशिश में इंजन स्टार्ट हो गया। तब तक करीब पांच मिनट हो चुके थे। इसके बाद ट्रेन स्टेशन से 12:32 मिनट पर बरेली के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन का इंजन चूंकि अढौली फाटक के पास बंद हुआ था, सो फाटक भी बंद रखा गया। फाटक बंद होने से दोनों ओर बाइकों समेत अन्य वाहनों की कतार लग गईं। यहां तक कि यहां स्टेशन तक सफर वाले यात्री भी मौके पर ही उतरकर अपने घरों की ओर चल पड़े। स्टेशन अधीक्षक सक्सेना ने बताया कि इंजन में वैसे तो कोई खराबी नहीं थी, फिर भी उसके अचानक से बंद हो जाने के बारे में तकनीकी वजह साफ नहीं हो पाई है।


फाटक पर लगे जाम में फंसी अफसर की कार
अढौली फाटक पर इंजन फेल होने से फाटक पर लगे जाम में जिले के एक अफसर की कार भी फंस गई। इसके अलावा दूसरी तरफ से एक मजिस्ट्रेट की कार को भी चालक ने वापस कस्बे की ओर मोड़ लिया। बताते हैं कि अफसर के अर्दली ने गेटमैन से फाटक और प्लेटफार्म के बीच खड़ी ट्रेन के बारे में जानकारी की। फाटक खुलने के बाद अफसर की कार कस्बे की ओर निकल गई।

उझानी में इंजन बंद हो जाने के बाद प्लेटफार्म के पास खड़ी पैसेंजर ट्रेन। संवाद

उझानी में इंजन बंद हो जाने के बाद प्लेटफार्म के पास खड़ी पैसेंजर ट्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed