फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karma is the realization of pleasures

कर्म से होती है सुखों की प्राप्ति

Sun, 28 Jun 2015 12:11 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 28 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Karma is the realization of pleasures
सारा पैलेस में महंत राधेश्याम व्यास के सानिध्य में एक दिवसीय ज्ञान भक्ति सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मानव सेवा विश्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, धामपुर की स्थानीय शाखा की ओर से शनिवार को एक दिवसीय कष्ट मुक्ति, समस्या निदान, कामना सिद्धि एवं ज्ञान भक्ति सत्संग के साथ भंडारा आयोजित किया गया। महंत ने कहा कि सभी सुखों की प्राप्ति कर्मों के अनुसार होती है। ईश्वर की कृपा से नहीं। बल बुद्धि, नाते-रिश्ते, घर-परिवार, आयु-विद्या पिछले कर्मों के फल के आधार पर मिलते हैं। उन्होंने अपने ट्रस्ट के माध्यम से 51 गरीब कन्याओं की कक्षा छह से इंटरमीडिएट की पढ़ाई का व्यय वहन करने की जानकारी दी।

इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से सदस्यों द्वारा महंत का चंदौसी रोड स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बरेली से बच्चनलाल शर्मा, संजीव गुलाटी, केके तिवारी, अशोक शर्मा, राम आसरे सिंह, गोपाल सक्सेना, मंजुल शंखधार, नरेश चंद्र शंखधार, डॉ. अक्षत अशेष, संत कुमार गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, सुरेश चंद्र, सुधांशु, शरद शंखधार, मीडिया प्रभारी राहुल चौबे, सुमित मिश्रा, अरुण गुप्ता, सौरभ,  महीपाल सिंह, डॉ. कमला माहेश्वरी, रिचा, मीता गुप्ता, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामबहादुर व्यथित एवं कामेश पाठक ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed