{"_id":"64b596eaa3ac7d31f901531d","slug":"kanwariyas-thronged-the-pagodas-said-bam-bam-bhole-badaun-news-c-123-1-sbly1001-1045-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवालयों में उमड़े कांवड़िये...बोले- बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवालयों में उमड़े कांवड़िये...बोले- बम-बम भोले
Tue, 18 Jul 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमंदिरों में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा-अर्चना की। शहर समेत जिले के शिव मंदिरों पर भव्य सजावट की गई।
शहर के गौरी शंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर समेत क्षेत्र के शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में व्यवस्था को लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इधर, उसावां के पटना देवकली में भी शिव भक्तों की लंबी लाइन सुबह से लगी रही, जो दाेपहर तक खत्म नहीं हुई। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही।