फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariyas gathered before Shiv Teras, will perform Jalabhishek today

Budaun News: शिवतेरस से पहले उमड़े कांवड़िये, आज करेंगे जलाभिषेक

Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas gathered before Shiv Teras, will perform Jalabhishek today
कछला घाट से पटना देवकली को निकले ​शिवभक्त।संंवाद - फोटो : अर्चना को नियुक्ति पत्र देतीं महिला पुलिस अधिकारी।
उझानी। शिवतेरस पर भी कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। बुधवार दोपहर दो बजे से मुहूर्त बृहस्पतिवार दोपहर तक रहेगा। जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोलियों के निकलने का सिलसिला मंगलवार दिन भर चला।
विज्ञापन

आचार्य प्रवीण ने बताया कि शुक्ल पक्ष की तेरस का लग्न बुधवार दोपहर दो बजे से अगले दिन दोपहर तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। सावन महीने में पहली शिवतेरस कृष्ण पक्ष में थी। इस दिन व्रत रखकर जलाभिषेक करने का महत्व अधिक है। इसी के मद्देनजर मंगलवार सुबह से ही शिवभक्त कांवड़ियों के कछला घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान के बाद उन्होंने कांवड़ पूजन किया, फिर शिव मंदिरों की ओर यात्रा शुरू कर दी। शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकली टोली के कांवड़िया रजनीश ने बताया कि वह बुधवार दोपहर में जलाभिषेक क
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जैसी नहीं दिखी रौनक
सावन महीना के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक से पहले तक कछला गंगाघाट हर दिन कांवड़ियों से गुलजार रहा। बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, एटा और हाथरस के कांवड़ियों ने भी गंगाघाट से ही यात्रा शुरू की थी। शिवतेरस सावन के अंतिम सोमवार के तीसरे दिन है। इसलिए कांवड़ियों की संख्या भी काफी कम नजर आई। घाट समेत हाईवे पर पिछले दिनों के मुकाबले 20 फीसदी भी भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed