फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariyas adamant on demolishing house when DJ gets stuck

Budaun News: डीजे अटकने पर कांवड़िये मकान तोड़ने पर अड़े

Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas adamant on demolishing house when DJ gets stuck
दवतोरी रेलवे स्टेशन के सामने मकान के चबूतरे का तोड़ा गया कोना।
- लक्ष्मीपुर से कछला जा रहा था जत्था, देर रात तक चलता रहा हंगामा
विज्ञापन

- पुलिस ने डीसीएम से खुलवाया डीजे, तब आगे निकाला गया जत्था
संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने बड़ा बवाल होने से बच गया। लक्ष्मीपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल डीसीएम पर लदा डीजे एक मकान में अटक गया। कांवड़िये मकान तोड़ने की जिद पर अड़ गए। कुछ ने हंगामा भी किया। इसी दौरान विरोध में भी कुछ लोग उतर आए। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह कांवड़ियों को शांत किया। डीसीएम से डीजे खुलवाकर आगे निकाली गई। इसके बावजूद मकान के चबूतरे का कोना तोड़ना पड़ा।
मामला बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे का है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर से कांवड़ियों का जत्था जल भरने कछला गंगा घाट जा रहा था। उन्होंने डीसीएम में डीजे बांध रखा था। इससे डीसीएम ज्यादा चौड़ी हो गई थी। सभी कांवड़िये डीसीएम लेकर दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

इसी दौरान मोड़ पर डीसीएम में लदा डीजे मकान में अटक गया। पहले तो कांवड़िये काफी देर तक डीजे निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन करीब आधा घंटा तक भी वह नहीं निकला तो कांवड़िये गुस्से में आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कांवड़िये मकान तोड़ने की जिद करने लगे। तब तक मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए। उन्होंने मकान तोड़ने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दबतोरी चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले दोनों पक्षों को शांत किया। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीजे खुलवाया। इसके बावजूद डीसीएम आगे नहीं निकली। इससे मकान के चबूतरे का एक कोना तोड़ दिया गया। डीसीएम निकलने के बाद कांवड़िये कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। तब सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed