फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariya died due to electrocution of generator in Budaun

Budaun: जनरेटर का करंट लगने से कांवड़िया की मौत, पुठी सराय गांव में हुआ हादसा

Mon, 08 Aug 2022 10:42 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

ग्राम पुठी सराय निवासी कांवड़ियों का जत्था रविवार रात कछला से जल लेकर गांव लौटा था। रात सभी कांवड़िया गांव के मंदिर पर रुक गए। सुबह सभी कांवड़िया जलाभिषेक करने के लिए नहाने धोने में लगे थे। उस दौरान ट्रॉली में रखा जनरेटर चल रहा था। तभी रमन को करंट लग गया।

विज्ञापन
Kanwariya died due to electrocution of generator in Budaun
रमन कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में सोमवार सुबह 20 वर्षीय कांवड़िया रमन पुत्र नेपाल की जनरेटर का करंट लगने से मौत हो गई। कांवड़िया ट्रॉली से अपना बैग उतार रहा था। उस वक्त टॉली में रखा जनरेटर चल रहा था। तार छू जाने से उसको करंट लग गया। इस पर अन्य कांवड़िया उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ग्राम पुठी सराय निवासी कांवड़ियों का जत्था रविवार रात कछला से जल लेकर गांव लौटा था। रात सभी कांवड़िया गांव के मंदिर पर रुक गए। वहीं उन्होंने खाना खाया और सो गए। सुबह सभी कांवड़िया जलाभिषेक करने के लिए नहाने धोने में लगे थे। उस दौरान ट्रॉली में रखा जनरेटर चल रहा था। डीजे बज रहा था। 20 वर्षीय रमन पुत्र नेपाल कश्यप अपने कपड़ों का बैग उतारने के लिए ट्रॉली पर चढ़ा था। वह बैग उठा रहा था, तभी उसको जनरेटर का करंट लग गया, जिससे कांवड़िया ट्रॉली में ही गिर गया।
विज्ञापन


यह देखकर अन्य कांवड़िया दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत जनरेटर बंद किया। एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई। उसके बाद कांवड़िया को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िया के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। कांवड़िया रमन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed