फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwadias clashed in competition of DJ, complaint of breaking of Kanwad

Budaun News: डीजे की प्रतिस्पर्धा में भिड़े कांवड़िया, कांवड़ खंडित करने की शिकायत

Tue, 22 Jul 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanwadias clashed in competition of DJ, complaint of breaking of Kanwad
म्याऊं में दो डीजे में चलती प्रतिस्पर्धा व मौके पर जुटी भीड़। संवाद
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थानाक्षेत्र के कस्बा म्याऊं में रविवार शाम डीजे की प्रतिस्पर्धा को लेकर कांवड़ियों के दो जत्थों के बीच विवाद हो गया। एक जत्थे के कांवड़ियों ने कुछ लोगों पर कांवड़ पर गोबर फेंककर खंडित करने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ दातागंज समेत कई थानों का पुलिस पुलिस मौके पर पहुंचा। मामला शांत कराया है।
विज्ञापन

उसावां कस्बा और रिजौला गांव के कांवड़िया गंगा जल लेकर पटना कली शिव मंदिर जा रहे थे। दोनों जत्थों के साथ अलग-अलग डीजे बजाए जा रहे थे। दोनों जत्थे म्याऊं पहुंचे तो प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। इससे कस्बे भीड़ जुट गई और रोड जाम हो गया। एक घंटे तक दोनों डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें एक डीजे हार गया। जीतने वाले डीजे के साथ चल रहे जत्थे के कांवड़ियों ने हर्ष मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसका दूसरे जत्थे के कांवड़ियों ने विरोध जताया। इस कारण उनमें विवाद हो गया। विवाद व जाम की सूचना पर सीओ दातागंज समेत तीन थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने डीजे बंद कराकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसावां के हिमांशु गुप्ता ने एक्स हैंडल से पुलिस को एक शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिजौला गांव के कुछ लोगों ने उनकी कांवड़ पर गोबर फेंककर खंडित करने की कोशिश की है। विरोध करने पर उन्हें घेरा व गाली-गलौज की। इस पोस्ट के बाद पुलिस वाले सक्रिय हुए। पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में हिमांशु गुप्ता व शिवम गौर ने तहरीर भी दी है। पुलिस ने सभी आरोप निराधार बताए है।


- कांवड़ के दो जत्थों के साथ चल रहे डीजे के बीच कस्बा म्याऊं में प्रतिस्पर्धा हो गई थी। हार जीत के चलते एक युवक ने अपने एक्स हैंडल से कांवड़ खंडित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया आरोप भ्रामक है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई जाएगी।
- केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed