फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakora mela

ककोड़ा मेला : आज पहुंचेगी झंडी, घाट पर होगा हवन-पूजन

Fri, 12 Nov 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
kakora mela
ककोड़ा मेला में लगा डेरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। ककोड़ा मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। तमाम झूले, खेल तमाशे पहुंच गए हैं। लाइट फिटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है तो घाट भी तैयार कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विधिविधान से ककोड़ा मेले में देवी जी की झंडी का पूजन किया जाएगा। इसके बाद जिला पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मेले के संबंध में समीक्षा बैठक होगी और अव्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे ककोड़ा गांव स्थित ककोड़ा देवी मंदिर पर विधिविधान से पूजा होगी। उसके बाद देवी मंदिर से मुख्य पुजारी और जिला पंचायत के अधिकारी झंडी लेकर मेले के लिए रवाना होंगे। ये झंडी दोपहर करीब 12 बजे तक ककोड़ा मेला में गंगा घाट पहुंचेगी। उसके बाद मेले में हवन पूजन किया जाएगा। इसके बाद मेले की तैयारियों पर समीक्षा बैठक होगी। इसमें तमाम अव्यवस्थाओं को दूर करने सुविधाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

ककोड़ा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मेले में लाइट फिटिंग और गंगा घाट बनाने के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसके लिए तमाम मजदूर लगाए गए हैं। मेले में मौत का कुआं, टोराटोरा, ड्रैगन, नाव आदि झूले भी पहुंच गए हैं। जादू और तमाम चाट पकौड़ी के ठेले भी सज गए हैं। बृहस्पतिवार को मेले में जिला विकास अधिकारी चंद्रशेखर, एसडीएम एसपी वर्मा, नायब तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। तेजी से घाट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेला कोतवाली प्रभारी पर मंथन, लगाई जा रही ड्यूटी
ककोड़ा मेले में तमाम तैयारियां हो चुकी हैं लेकिन अभी पुलिस नहीं पहुंची है। अभी किसी को मेला कोतवाली का इंचार्ज भी नहीं बनाया गया है। अभी इस पर जिले में तैनात अन्य इंस्पेक्टरों को लेकर मंथन चल रहा है। उनमें तीन इंस्पेक्टरों के नाम सामने आए हैं। अब किसे कोतवाली का चार्ज दिया जाएगा ये शुक्रवार तक तय हो जाएगा। इसके अलावा पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई जा रही है।
-
कुर्मियान इलाके में नहीं होगा गंगा स्नान
अक्सर ककोड़ा मेला में कुर्मी समाज के लोगों के डेरा तंबू पश्चिम इलाके में लगते आए हैं। इस बार भी उन्हें पश्चिम इलाके में जगह दी गई है लेकिन उनके स्नान के लिए घाट नहीं बना रहा है। इस इलाके में गंगा काफी गहरी हैं। इससे घाट बनाना भी मुश्किल हो रहा है। कुर्मी समाज के लोगों को वीआईपी इलाके में बनाए गए स्नानघाट पर ही स्नान करने को जगह मिलेगी।
-
नौशेरा से गंगपुर तक सड़क किनारे झाड़ियां, हो सकते हैं हादसे
इस बार जल्दबाजी में जिला प्रशासन एक चूक कर गया है। अभी तक नौशेरा गांव से लेकर गंगपुर तक सड़क किनारे की झाड़ियां नहीं कटवाई गई हैं। सड़क किनारे तमाम गड्ढे हैं। उन्हें भी नहीं भरवाया गया है। इससे रोड पर हादसे होने का खतरा भी बना रहेगा।

-
घाट पर लगाए गए गोताखोर
ककोड़ा गंगा घाट पर कुछ गोताखोरों को भी लगाया गया है। बृहस्पतिवार को ककोड़ा मेले में पूरे गंगा घाट पर गोताखोरों को गंगा में घुसाकर गहराई नापी गई। ज्यादा गहराई वाले स्थान पर नोटिस बोर्ड चस्पा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed