{"_id":"688e6f6dfa604a8b360f2179","slug":"kadar-chowk-power-substation-remained-closed-for-12-hours-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144380-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 12 घंटे बंद रहा कादरचौक विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 12 घंटे बंद रहा कादरचौक विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
कादरचौक उपकेंद्र में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद
कादरचौक। शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद मेन लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत उपकेंद्र 12 घंटे तक ठप रहा। इससे गर्मी और उमस भरे माहौल में 77 गांवों के लगभग सवा दो लाख लोग परेशान रहे।
विद्युत उपकेंद्र को उझानी से 33 केवीए की सप्लाई मिलती है। मेन लाइन सीधे उझानी से न आकर शेखूपुर होकर आती है। शुक्रवार रात हुई बारिश से शनिवार की सुबह चार बजे मेन लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी। मेन लाइन महीने में कई बार ब्रेक डाउन आ चुका है। मेन लाइन करीब 32 किमी लंबी है। पानी की समस्या से भी लोग परेशान रहे।
-- -- -- -
उझानी से उपकेंद्र जुड़ा है। वहां से करीब 32 किमी लंबी लाइन आई है। मेन लाइन में फाॅल्ट आता है तो उसे दूर करने में समय लगता है। उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। - -पुष्पेंद्र कुमार, अवर अभियंता, कादरचौक विद्युत उपकेंद्र।