फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kadar Chouk police arrested three smugglers with 370 grams of charas

Budaun News: कादरचौक पुलिस ने 370 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर दबोचे

Fri, 02 Feb 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kadar Chouk police arrested three smugglers with 370 grams of charas
कादरचौक थाने में खड़े आरोपी।स्रोत-पुलिस
कादरचौक (बदायूं)। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को 370 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर दबोच लिए। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। तीनों तस्कर कादरचौक इलाके में चरस सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ उदयवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बिचौला पुलिया के पास अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनकी जेब से 370 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

उन्हें पकड़कर तुरंत थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एमईएस कॉलोनी निवासी अमन दिवाकर, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर सरोरा और हाल निवासी शिवकुंज कॉलोनी निवासी नितिन गंगवार और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी निशांत श्रीवास्तव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोपहर बाद तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया। उनकी बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed