{"_id":"66d3a75439799e4136088b74","slug":"kachlas-new-bridge-will-be-32-meters-wide-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125028-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 32 मीटर चौड़ा होगा कछला का नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 32 मीटर चौड़ा होगा कछला का नया पुल
Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। एनएचएआई की ओर से कछला में गंगा नदी के ऊपर बनाया जाने वाला पुल 32 मीटर चौड़ा होगा। इसके साथ ही पुराने पुल के पिलर पर नया पुल बनाया जाएगा। नए पुल के बन जाने पर इनका वन-वे के रूप में उपयोग किया जाएगा। ऐसे में एक पुल आने और दूसरा जाने के लिए रहेगा। इससे कछला में गंगा स्नान के दौरान लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बरेली-मथुरा हाईवे पर चार चरणों में काम कर रहा है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज, तीसरे में कासगंज से बदायूं और अंतिम चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम होना है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरा अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही तीसरे चरण के तहत कासगंज-बदायूं के बीच में काम शुरू होना है।
वाहनों के आवागमन के लिए सेतु निगम की ओर से कछला में गंगा नदी पर जो पुल बनाया गया है वह 800 मीटर लंबा व 22 मीटर चौड़ा है।अब जो नया पुल बनेगा वह 32 मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन
कछला पर जो पुल बना है, उसकी चौड़ाई एनएचएआई के मानक के अनुरूप नहीं है। ऐसे में यहां पर एक नया पुल बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 32 मीटर होगी। जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण