{"_id":"68ec0603700ec9c07b07c791","slug":"kachari-majhiya-road-will-be-widened-with-an-expenditure-of-rs-363-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148856-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 3.63 करोड़ से चाैड़ी होगी कचहरी-मझिया रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 3.63 करोड़ से चाैड़ी होगी कचहरी-मझिया रोड
विज्ञापन
मझिया से कचहरी रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल कचहरी से मझिया तक की सड़क का अब कायाकल्प होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिल गई है।
3.63 करोड़ रुपये से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। पहली किश्त के रूप में 35.96 लाख रुपये जारी हो चुके हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को बनाने के लिए पिछले दिनों कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। उसके बाद शासन ने पहली किस्त के रूप में 35.96 लाख रुपये जारी कर दिया है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक योजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। यह सड़क शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां रोजाना भारी यातायात रहता है। चौड़ीकरण से जाम की समस्या खत्म होगी। इससे समय की भी बजत होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए अहम कदम है। कार्य शुरू होते ही इसकी निगरानी नियमित रूप से की जाएगी, ताकि तय समय सीमा में सड़क निर्माण पूरा कराया जा सके। विभाग का लक्ष्य आगामी छह महीनों में इस योजना को पूरा करने कहा है।