फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jyotirlinga was consecrated with great pomp by taking out a procession

Budaun News: शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से की ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 26 May 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jyotirlinga was consecrated with great pomp by taking out a procession
उझानी में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा में जुटीं महिलाएं। संवाद
उझानी। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में रविवार दोपहर ज्याेतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिवभक्तों समेत महिलाओं ने बाजार में शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों के साथ भजनों की धुन में महिलाएं झूमती नजर आईं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे से हुई। मुख्य यजमान अनिल माहेश्वरी समेत सेवादारों की मौजूदगी में शिवभक्तों ने मंदिर परिसर से ही शोभायात्रा निकालनी शुरू की। मुख्य बाजार से होकर शोभायात्रा घंटाघर चौराहे के रास्ते स्टेशन रोड पर पहुंची। दुकानदारों ने शिवभक्तों का स्वागत किया। काली अखाड़े के कलाकारों ने भक्तों का मनमोह लिया। बैंडबाजों की धुन पर भक्त थिरक उठे।
विज्ञापन

दोपहर बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर लौटकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। महंत दिनेशचंद्र शर्मा ने ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। अपराह्न में भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में कीर्तन भी किया। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राजकुमार बंसल, प्रांजल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, विवेक माहेश्वरी, बिंदू माहेश्वरी, रानी वार्ष्णेय, दीक्षा, तनु माहेश्वरी, संध्या, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, शेखर गुप्ता और कैलाशचंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed