फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jyanti

मदन मोहन मालवीय और वाजपेयी की जयंती मनाई

Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jyanti
गायत्री मंत्र और यज्ञोपवीत पत्रिका का विमोचन करते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा और भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने समिति अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय, महामंत्री अजय मिश्रा, चेयरमैन दीपमाला गोयल के साथ मालवीय आवास पर मालवीय की प्रतिमा और बाद में परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा को दुग्ध से स्नान कराया।
विज्ञापन

ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-पूजन के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि संगठित होकर संघर्ष से ही समाज की उन्नति संभव है। अजय मिश्रा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा की उन्नति और देश सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन शर्मा ने मां सरस्वती, भगवान परशुराम के चित्रों दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में यज्ञोपवीत और गायत्री मंत्र की पत्रिका के विमोचन के साथ डीके भारद्वाज, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, शैलेंद्र मोहन शर्मा, अशोक गौड़, पंकज शर्मा, भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राम बहादुर पांडे, राहुल चौबे, सतीश चंद्र मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय, संजीव शर्मा, सुमित मिश्रा, रमेश तिवारी आदि रहे।
वहीं मधुवन कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाया। यहां अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर पंडित राम अवतार मिश्रा, रोहिताश पटेल, अनुभव शर्मा, राहुल अग्रवाल व अनुपम कुमार आदि मौजूद रहे।

-
अश्विनी भारद्वाज को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
बदायूं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने जिलाध्यक्ष के रिक्त पद पर सर्व सहमति से पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामशंकर भारद्वाज के पुत्र अश्वनी भारद्वाज को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय उर्फ लालन पांडेय को ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed