फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Justice was delivered after 11 years, the murderers had said that the enemy was caught in their clutches

Budaun News: 11 साल बाद मिला इंसाफ, हत्यारे बोले थे चुंगल में फंस गया दुश्मन

Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Justice was delivered after 11 years, the murderers had said that the enemy was caught in their clutches
बदायूं। चुनावी रंजिश में विरोधियों के हाथ जान गंवाने वाले शिवनारायण के परिवार को 11 साल बाद न्याय मिला। शिवनारायण का बेटा विकास यादव 11 साल तक अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए घर से 90 किलोमीटर की दूरी को तय बदायूं न्यायालय पहुंचता, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद विकास का हौंसला नहीं डिगा। शिव नारायण के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद परिवार के लोग फैसले से संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी कमी को परिवार आज भी महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त शिवनारायण पर हुआ था हमला
विकास यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें बताया था कि उनके पिता शिवनारायण 10 अक्तूबर की शाम साढ़े चार बजे गांव पतरिया से विधौती फाजिलपुर स्थित घर लौट रहे थे। वह गांव निवासी कल्लू व रामपाल के पास पहुंचे। वैसे ही वहां पहले से ही घात लगाए बैठे लायक, प्रेम सिंह, राधे, रामौतार, मदन लाल व राम अवतार ने उनके पिता को देखते ही बोले दुश्मन आज चंगुल में आ चुका है। मार दो बच न जाये। तभी प्रेम सिंह, राधे, मदनलाल और राम अवतार ने पकड़ लिया और कहा मारो। इसी बीच लायक व राम अवतार ने अपने-अपने तमंचे से एक-एक गोली मार दी। इससे उनके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन



फायरिंग की तड़तड़ाहट से गांव में फैल थी दहशत
कई राउंड फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई थी। गोलियों की आवाज सुन घर से जीवन सिंह, मनोज, महिपाल, दानवीर दौड़कर आए और आरोपियों को ललकारा। इसके बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed