फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Junk trader dies in mela Kakoda jam

मेला ककोड़ा के जाम में फंसे गुड़ व्यापारी की मौत

Sun, 05 Nov 2017 12:37 AM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Sun, 05 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Junk trader dies in mela Kakoda jam
मृतक रामरतन गुप्ता (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
दातागंज (बदायूं)। ककोड़ा मेला और कादरचौक के बीच जाम में फंसे नगर के गुड़ व्यापारी की जान चली गई। वह करीब साढ़े तीन घंटे परिवार के साथ जाम में अटके रहे और इस बीच कई कोशिशों के बाद भी सही उपचार नहीं मिल सका। देर शाम शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

नगर में कांसपुर रोड निवासी रतनलाल गुप्ता (65) प्रतिष्ठित गुड़ व्यापारी थे। शनिवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ डीसीएम से मेला ककोड़ा गए थे। वहां उन लोगों ने तंबू लगाया था और एक-दो दिन भागीरथी किनारे कल्पवास का करना था। बड़े पुत्र अवनीश के मुताबिक पिता शुगर के मरीज थे। शनिवार दोपहर मेले में उनकी हालत बिगड़ी तो घाट किनारे मौजूद एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो उन्हें आराम मिल गया। इसके बाद काफी देर तक वह बाबा देवादास के भंडारे में बैठे रहे। फिर तंबू में आ गए। तबीयत फिर खराब हुई तो घरवालों ने तंबू समेटकर घर चलने का फैसला कर लिया। डीसीएम मेले से थोड़ा आगे बढ़ते ही जाम में फंस गई। इस बीच रतनलाल गुप्ता की हालत और बिगड़ने लगी। करीब साढ़े तीन घंटे डीसीएम नहीं निकल सकी। 
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि उनके कुछ आगे एसडीएम दातागंज की गाड़ी भी जाम में फंसी थी। वह मदद मांगने गए पर एसडीएम खुद असहाय नजर आए। तब किसी ने बताया कि नौली गांव होकर उसहैत की ओर निकल जाएं। गांव के संकरे रास्ते से किसी तरह वह उसहैत पहुंचे। वहां निजी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात आठ बजे शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। नगर के कई लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अवनीश ने बताया कि वह पोस्टमार्टम या कोई अन्य कार्रवाई नहीं कराना चाहते पर इतना जरूर कहते हैं कि जाम में न फंसते या सही उपचार मिल जाता तो उनके पिता की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई लोगों की हालत बिगड़ी 
घंटों के जाम और उमस ने कई लोगों की हालत बिगाड़ दी। दिनभर लगे जाम की वजह से मेले जाते और आते वक्त लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, जिससे कइयों की हालत बिगड़ी। इनमें बुजुर्ग और बच्चों की नहीं युवक भी शामिल रहे। यहां शहर में लालपुल के पास दुकान चलाने वाले मनोज शनिवार को परिवार समेत मेला ककोड़ा गंगा स्नान करने गए थे। मनोज के मुताबिक जाम होने की वजह से उन्हें 18 किलोमीटर जाते वक्त और इतना ही लौटते वक्त पैदल चलना पड़ा। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस अव्यवस्था के लिए मनोज बार-बार प्रशासन और पुलिस को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed