फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jungle Raj prevails under BJP rule: MP Neeraj Maurya

भाजपा शासन में जंगलराज कायम : सांसद नीरज मौर्य

Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jungle Raj prevails under BJP rule: MP Neeraj Maurya
कर्तव्य पटेल के परिवार से वार्ता करता सपा प्रतिनि​धि मंडल। स्रोत सपा
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के बदरपुर निवासी दिवंगत कर्तव्य पटेल के घर मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इस दौरान आंवला सांसद नीरज मौर्या ने कहा कि भाजपा शासन में जंगलराज कायम है। बदायूं के पॉस काॅलोनी में दिनदहाड़े हत्या की जा रही है। सांसद ने कहा कि डीएम आवास के पास सुबह छात्र कर्तव्य पटेल की हत्या की गई है। उसके बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कई दिन लग गए। इसके लिए पीड़ितों को आंदोलन करना पड़ा था। पुलिस और प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से परिवार के लोग आहत हैं। कहा कि जंगलराज बदायूं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में है। इस शासन में गुंडे माफिया को संरक्षण प्राप्त है। पीड़ितों की मदद में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि जिस तरह चुनाव के समय ये लोग हमारे पिछड़े और दलित भाइयों को हिन्दुत्व राज का सपना दिखा रहे थे। उससे कल्याण नहीं होगा। हमें भगवान बुद्ध के उपदेशों पर ध्यान देना होगा। मानवता की रक्षा के लिए काम करना होगा। प्रतिमंडल ने परिवार से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। अब वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमंडल मंडल में सांसद आदित्य यादव, विधायक संदीप सिंह पटेल, हिमांशु यादव, बृजेश कुमार यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed